उत्तरप्रदेश

होमगार्ड ड्यूटी मामलाः लखनऊ में तैनात कमांडेंट को किया बर्खास्त, सीएम योगी ने लिया एक्शन

सीएम योगी ने इस मामले में जिला कमांडेंट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं.

मामले की जांच के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला कमाण्डेन्ट कृपा शंकर पांडेय को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी.

होमगार्ड ड्यूटी में की गड़बड़ी
जानकारी के अनुसार अगस्त, 2019 के मस्टररोल में जिस होमगार्ड की ड्यूटी गुडंबा थाने में लगाई गई थी. दरअसल, वह जिला कमाण्डेन्ट के आवास पर ड्यूटी कर रहा था. जांच के दौरान करीब आधा दर्जन बार आरोपी अधिकारी से जवाब भी मांगा गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इन सब गड़बड़ियों की गहन जांच के बाद अब मुख्यमंत्री ने तत्कालीन जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, लखनऊ कृपा शंकर पाण्डेय को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button