कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

05 किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

मूसानगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को पांच किलो दो सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को पांच किलो दो सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

आरोपी के विरुद्ध अलग अलग जनपदों में विभिन्न मामलों संबधी 15 मामले दर्ज हैं।थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी व हमराहियों संग छापामारी कर मुगल रोड से थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी जहीर पुत्र जमील को पांच किलो दो सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा समेत धर दबोचा।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अलग अलग जनपदों में विभिन्न मामलों संबधित कुल 15 मामले दर्ज हैं।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button