उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

103 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ समेत आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट 

जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया, श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण की दिशा में अमराहट पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

अमन यात्रा ब्यूरो, कानपुर देहात। जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया, श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को, अमराहट थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने पक्की महटौली निवासी एक व्यक्ति के घर की जाँच की। जाँच में पता चला कि आरोपी, चंदन पुत्र रामजीवन (उम्र 22 वर्ष), के पास पटाखों की बिक्री के लिए सिकंदरा उपजिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया सीमित लाइसेंस था।

लाइसेंस के अनुसार, चंदन को केवल 15 किलोग्राम तक की आतिशबाजी बेचने की अनुमति थी, लेकिन उसे पटाखों का भंडारण करने या 15 किलोग्राम से अधिक मात्रा रखने की कोई अनुमति नहीं थी। पुलिस टीम को जाँच में पता चला कि चंदन ने अपने घर में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण कर रखा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 103 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखों के साथ आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, अमराहट थाने में चंदन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9 ख के तहत मुकदमा संख्या 38/2025 पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सराहनीय कार्य को करने वाली टीम में अमराहट थाना पुलिस के सदस्य शामिल थे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button