मनोरंजन

एक्टर गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो ‘हैलो’ रिलीज

मशहूर एक्टर गोविंदा अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आए हैं। एक्टर का नया म्यूजिक वीडियो हैलो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ निशा शर्मा है। गाने का वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

मुंबई,अमन यात्रा :  मशहूर एक्टर गोविंदा अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आए हैं। एक्टर का नया म्यूजिक वीडियो हैलो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ निशा शर्मा है। गाने का वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा तीसरा गाना हैलो रिलीज हो गया है। यह मेरे यू ट्यूब चैनल गोविंदा रॉयल्स पर रिलीज हुआ है। लिंक दी गई है।

मुझे लगता है आपको पसंद आएगा।” गाने की शुरुआत में गोविंदा अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने में अपनी आवाज भी दी है। बता दें, इस गाने को गोविंदा ने रोहित राज सिन्हा के साथ मिलकर बनाया है। वह गाने में पियानो भी प्ले करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button