कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच बिताया समय, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम को नियमित गश्त और संवेदनशीलता बरतने की हिदायत।

कानपुर देहात: आज पुलिस अधीक्षक जनपद कनपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, द्वारा आज कस्बा रनियां स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान महोदया द्वारा वृद्धा आश्रम में रह रहे सदस्यो से वार्ता कर कुशलक्षेम लिया गया । उपस्थित अधि0/कर्म0 गणों को आश्रम की बेहतर प्रबंधन व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा वृद्धजनों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदया ने निर्देश दिया कि आश्रम में किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी कमी न रहे तथा नियमित रूप से वहां चेकिंग एवं निगरानी रखी जाए, ताकि वृद्धजन सुरक्षित एवं सानंद वातावरण में रह सकें।
इस दौरान थानाध्यक्ष रनियां दिनेश गौतम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



