उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर: राहुल यादव के द्वारा ललकी पुरवा मे आयोजित होगा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप

घाटमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ोलामऊ ललकीपुरवा व देवीपुरवा गाँव विकास की कतार मे सबसे पीछे माने जाते हैं जब यह हाल युवा समाजसेवी राहुल यादव ने देखा तो ग्रमीणों व अधिकारियों के द्वारा लोगों मे उत्तम ग्राम पंचायत की आस जगा दी है।

कानपुर नगर। घाटमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ोलामऊ ललकीपुरवा व देवीपुरवा गाँव विकास की कतार मे सबसे पीछे माने जाते हैं जब यह हाल युवा समाजसेवी राहुल यादव ने देखा तो ग्रमीणों व अधिकारियों के द्वारा लोगों मे उत्तम ग्राम पंचायत की आस जगा दी है।

गाँव मे मुख्य सड़के खराब पड़ी थी इसकी शिकायत जिला अधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह से राहुल ने की और समाचार पत्रों के माध्यम से गाँव की स्तिथि दिखाया तब ग्राम सचिव ने गाँव मे साफ सफाई व कार्य शुरु कराया वही गाँव मे 8 दिसम्बर को निशुल्क स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है।

श्री यादव ने बताया गाँव मे शिक्षा स्वास्थ्य और सड़क मार्ग को लेकर वो गाँव बेहतर करने का प्रयास कर रहें जिसमें ग्रमीणों व अधिकारियो की मदद मिल रही हैं वही ग्रामीण नरेश यादव, जय सिंह,यादव, अमर सिंह यादव, संदीप यादव ने कार्यो की सराहना की और बताया की पांच वर्षो से गाँव मे निकलना दुभर था अब गाँव मे विकास कार्य हों रहा है तो अच्छा लग रहा है।

गाँव मे शिक्षा स्वास्थ्य हर क्षेत्र मे कार्य हों रहा है घाटमपुर ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह ने राहुल यादव को असवाशन दिया है जल्द हि गाँव मे खराब सड़क अपनी निधि से सही करा देंगे आपके माध्यम से जानकारी मिली है जो भी समस्या है गाँव मे निजात दिलायेंगे

वही श्री यादव ने बताया गाँव की लड़ाई जन प्रतिनिधियों तक पहुचायेंगे और ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया हैं

Related Articles

AD
Back to top button