अपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी में बीजेपी सरकार ने दंगाराज, माफियाराज व गुंडाराज से मुक्ति दिलाई : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के सीतापुर में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने बीजेपी के लिए वोटिंग की अपील की. पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी का मतलब बताया.

सीतापुर,अमन यात्रा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के सीतापुर में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने बीजेपी के लिए वोटिंग की अपील की. पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी का मतलब बताया. उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार होने का मतलब है, दंगाराज, माफियाराज, गुंडाराज पर बराबर कंट्रोल. पूजा-पर्वों को मनाने की खुली स्वतंत्रता. बहनों-बेटियों की मनचलों से सुरक्षा.

पीएम मोदी ने कोरोना के दौरान सरकार ने मजबूती से काम किया. उन्होंने कहा, ”विदेशों में कोरोना का टीका बहुत ज्यादा कीमतों पर लग रहा है. लेकिन भारत में बीजेपी सरकार के लिए तिजोरी नहीं, देशवासियों की जिंदगी कीमती है. तिजोरी खाली कर देंगे, लेकिन टीका घर-घर पहुंचाकर रहेंगे. ये काम हमने किया है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब का राशन जो पहले माफिया लूट लेता था, उसका एक-एक दाना आज गरीब के घर पहुंच रहा है. इस पूरे कालखंड में मेरा ये फोकस रहा कि किसी गरीब के घर में ऐसा दिन नहीं आना चाहिए, जिसमें उसके घर का चूल्हा न जले. गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए हम जागते रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button