सरायं मेन रोड पर ‘सम्राट सीमेंट आर्टिकल’ का भव्य उद्घाटन; ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा
प्रधान प्रतिनिधि ने कहा- अब इंटरलॉकिंग, आरसीसी उत्पादों के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा
पुखरायां/सरायं (सुनीत श्रीवास्तव)। भोगनीपुर तहसील की बहुचर्चित ग्राम पंचायत सरायं मेन रोड पर नवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर सम्राट सीमेंट आर्टिकल का भव्य उद्घाटन किया गया। ज्ञानवती ने फीता काटकर इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने बताया कि इस नए केंद्र के शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को आर.सी.सी. (RCC) वाल कम्पाउंड, रोड डिवाइडर, आर.सी.सी. बेंच, फेंसिंग पोल, प्री कास्ट रिंग, ट्री गार्ड, फ्लावर पॉट्स, प्री कास्ट आर्टिकल, और इंटरलॉकिंग टाइल्स जैसे उत्पादों के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा।
समय और धन की बचत
उत्तर प्रदेश पुलिस के हरिमोहन यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले समाज के हर वर्ग के लोगों को ये सामान खरीदने के लिए पुखरायां या मूसानगर जैसे शहरों में जाना पड़ता था, जिसमें आने-जाने में घंटों लग जाते थे। इस नई दुकान से अब उन्हें उस असुविधा से निजात मिल गई है और समय व धन दोनों की बचत होगी।
यह सुविधा सरायं, बौंवा, नथुवापुर, गौरी, सुल्तानपुर, अकबराबाद, जारी देवराहठ, अमिलिया, कछगांव, चौकी, उमरिया, महेरा गौर, इत्यादि गाँवों के लोगों के लिए उचित दर पर उपलब्ध होगी।
विशाल भण्डारे का आयोजन
इस शुभ उद्घाटन अवसर पर पारुल यादव ने बताया कि उद्घाटन के बाद विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ज्ञान वती, प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव (पूर्व यूथ महासचिव कानपुर देहात, समाजवादी पार्टी), रानी देवी (प्रधान), हरिमोहन यादव (उ.प्र. पुलिस), कुसमा यादव, किरन यादव, टैनी, सुमन यादव, उदय यादव (समाजसेवी), अजय यादव, धनीराम यादव, अशोक कुमार (एस.आई.), देवेन्द्र सिंह (उ.प्र. पुलिस स्टाफ), लाखन यादव (फौजी), नवाब सिंह यादव (रोजगार सेवक), लक्ष्मी प्रजापति, बड़े सविता, राम स्वरूप यादव, अशोक यादव, अभिनेश यादव, ललित श्रीवास्तव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- भक्तिमय वातावरण में हुआ नवरात्रि व्रत का समापन: पुखरायां गायत्री नगर में विशाल भण्डारे का आयोजन



