उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बंगाल में भाजपा की जीत पर डेरापुर में जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया

कानपुर देहात। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। कस्बे स्थित एक गेस्ट हाउस में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और जीत की खुशी साझा की।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही सभी की नजरें लगातार रुझानों पर टिकी रहीं। जैसे-जैसे परिणाम स्पष्ट होते गए, समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया।

ढोल-नगाड़ों की धुन पर देशभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।ब्लॉक परिसर में बनी अटल बिहारी वाजपेई मूर्ति पर माल्यार्पण किया

इस अवसर पर भूमि विकास बैंक डेरापुर के अध्यक्ष महेश भदौरिया, प्रधान संग्राम सिंह (परोख), पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला, महामंत्री विनीत त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button