उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

इस वर्ष कैच द रेन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा किया जायेगा जल को संरक्षण : सीडीओ सौम्या

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने जूम मीटिंग के माध्यम से कैच द रेन अभियान हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों, डीसी मनरेगा, सिचाई विभाग, जल निगम विभाग आदि विभागों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

Story Highlights
  • सभी विभाग मानसून आगमन से पहले वर्षा जल के संरक्षण के लिए तैयार कर ले कार्ययोजना:-मुख्य विकास अधिकारी
कानपुर देहात,अमन यात्रा :  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने जूम मीटिंग के माध्यम से कैच द रेन अभियान हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों, डीसी मनरेगा, सिचाई विभाग, जल निगम विभाग आदि विभागों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष कैच द रेन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा जल को संरक्षण किया जायेगा।
इसके लिए अपनी-अपनी कार्ययोजना बनाकर इस अभियान को सफल बनायेंगे। वर्षा जल के संरक्षण पर जोर दिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को मानसून आगमन से पहले वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के सौजन्य से सभी कंपोजिट विद्यालयों में सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराएं। यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग वर्षा जल के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चलाएं। उन्होंने कहा जल कि एक-एक बूंद अमूल्य है, हमें जल बचाना है। बैठक में डीसी मनरेगा हरीशचन्द्र, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट आदि सभी खण्ड विकास अधिकारी जुडे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button