उत्तरप्रदेशकानपुर देहात

सीडीओ सौम्या ने अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश

शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रात: समय से कार्यालय में उपस्थित होकर राजकीय कार्यों का निर्वाहन किये जाने के निर्देश दिए गए है।

Story Highlights
  •  अधिकारी एवं कर्मचारी ससमय हो कार्यालय में उपस्थित, अन्यथा की जाएगी कार्यवाही : सीडीओ
 कानपुर देहात,अमन यात्रा :  शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रात: समय से कार्यालय में उपस्थित होकर राजकीय कार्यों का निर्वाहन किये जाने के निर्देश दिए गए है।
उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर ही निवास स्थान बनाते हुए राजकीय कार्यों का निर्वाहन करेंगे यदि कार्यस्थल पर राजकीय आवास न हो तो उस स्थिति में कार्यस्थल के आस-पास किराये पर निवास स्थान बनाते हुए वहीँ निवास करेंगे एवं कोई भी अधिकारी अकारण मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे यदि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ता है एवं अनुपस्थित पाया जाता तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उन्होंने अधिकारीयों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यस्थल पर रहते हुए ग्रामीणों एवं आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित निस्तारण करायेंगे एवं शिकायतकर्ता को संतुष्ट करेंगे एवं शिकायतों का अंकन भी शिकायत पंजिका में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button