उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

रोजगार योजना हेतु 10 जून तक करे आवेदन

पुरस्कार योजना में अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद/बिक्री करने वाली ऐसी इकाईयां जिन्होंने कम पूंजी निवेश कर अधिक रोजगार उपलब्ध कराया हो, को पुरस्कार हेतु इकाई का चयन उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र कानपुर नगर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

कानपुर नगर, अमन यात्रा : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज शुक्ला ने बताया है कि खादी ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के तहत उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 से विगत 05 वर्ष में वित्तपोषित/स्थापित ऐसी इकाईयां जो अब तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही है, के उत्साहवर्धन हेतु उन्हे पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।

ये भी पढ़े-  भाजपा ने परिवार भक्ति की राजनीति का पूरी तरह किया सफाया : प्रभारी मंत्री

उक्त योजनान्तर्गत जो इकाईयां वित्तीय वर्ष 2022-23 से विगत 5 वर्ष में वित्तपोषित/स्थापित ऐसी इकाईयां जो अब तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं, वह दिनांक 10 जून 2022 तक अपना आवेदन इस कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त पुरस्कार योजना में अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद/बिक्री करने वाली ऐसी इकाईयां जिन्होंने कम पूंजी निवेश कर अधिक रोजगार उपलब्ध कराया हो, को पुरस्कार हेतु इकाई का चयन उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र कानपुर नगर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button