कानपुर देहात

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के परौख दौरे को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा दल के एडीजी ने  लिया जायजा, दिए निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा दल (ADG, SPG)  आलोक शर्मा द्वारा मा0 राष्ट्रपति, मा0 प्रधानमंत्री मा0 राज्यपाल, मा0 मुख्यमंत्री के दिनांक 3 जून को सम्भावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ग्राम परौंख का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, सर्वप्रथम उन्होंने झलकारी बाई राजकीय विद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की.

कानपुर देहात,अमन यात्रा । अपर पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा दल (ADG, SPG)  आलोक शर्मा द्वारा मा0 राष्ट्रपति, मा0 प्रधानमंत्री मा0 राज्यपाल, मा0 मुख्यमंत्री के दिनांक 3 जून को सम्भावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ग्राम परौंख का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, सर्वप्रथम उन्होंने झलकारी बाई राजकीय विद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, इसके पश्चात उन्होंने हेलीपैड, पथरी देवी मन्दिर, अम्बेडकर पार्क व मिलन केन्द्र  तक मार्ग में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

 

इस दौरान ADG, SPG द्वारा उपस्थित अन्य उच्चाधिकारीगणों के साथ गोष्ठी कर कार्यों एवं सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एडीजी जोन कानपुर भानू भास्कर, मंडलायुक्त कानपुर डॉ0 राजशेखर, आईजी रेंज कानपुर  प्रशांत कुमार,  जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक  स्वप्निल मंमगाई, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय व अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button