उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कथा समापन के बाद महा प्रसादी का हुआ वितरण, भक्तो ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

रसूलाबाद धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हर साल की भांति इस साल भी कमेटी द्वारा महा प्रसादी का वितरण किया जिसमें श्रोताओं व भक्तों ने हजारों की संख्या में पहुंचकर महा प्रसादी पाई

रसूलाबाद। रसूलाबाद धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हर साल की भांति इस साल भी कमेटी द्वारा महा प्रसादी का वितरण किया जिसमें श्रोताओं व भक्तों ने हजारों की संख्या में पहुंचकर महा प्रसादी पाई।  जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बा में स्थापित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में हर साल की भांति इस साल भी विशाल महा महोत्सव का श्री धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल कमेटी द्वारा आयोजन किया गया कथा के नवमं दिवस यानी समापन पर कमेटी द्वारा सँवा पांच कुंतल आटे के पुआ बनवाकर भक्तो व श्रोताओं को प्रसादी के रूप में वितरण किए गए। हजारों की संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रसाद लेने के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहें। इस दौरान कमेटी अध्य्क्ष महेंद्र यादव,अम्बर सिंह,मंयक त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अमित पांडेय, लपका गुप्ता ,बऊन चौरसिया,विपिन मिश्रा, मुरारी लाल कुशवाहा,सहित सैकड़ो सदस्य प्रसादी वितरण में शामिल रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button