बांदाउत्तरप्रदेश

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी फांसी पर झूली, मौत

किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांदा। किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरीबिरहंड गांव के मजरा विज्ञान पुरवा निवासी सपना (16) पुत्री राम प्रकाश ने सोमवार की रात अटारी पर लकड़ी की बल्ली में दुपट्टे के फंदे से फांसी पर झूल गई। मंगलवार को सुबह बड़ी बहन ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि सपना ओरन कस्बा स्थित इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। घटना के वक्त वह घर के दूसरे कमरे पर सो रहा था। पिता आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सका। ओरन चौकी प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने आत्महत्या की सूचना दी थी। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान मृतका के परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button