उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग ने गांव के बाहर स्थित एक नीम के पेड़ पर लोई के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के खल्ला गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग ने गांव के बाहर स्थित एक नीम के पेड़ पर लोई के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान 72 वर्षीय रामसिंह यादव के रूप में हुई है।सोमवार को रामसिंह का शव नीम के पेड़ से फंदे से लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अविवाहित थे।घटना की जानकारी होने पर एस आई धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामसिंह यादव लंबे समय से बीमारी से परेशान थे।आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button