उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत,दूसरा गंभीर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिषधन रोड पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया

Story Highlights
  • बाइकों के उड़े परखच्चे
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिषधन रोड पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक मेघजाल गांव निवासी विक्रम 25 वर्ष बाइक से रसूलाबाद से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे।भदौरिया गेस्ट हाउस के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार दत्तपुर झींझक निवासी अवधेश उर्फ लल्लू राजपूत की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल बिक्रम को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अवधेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।वह खेती किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।मंगलवार शाम वह अपने बड़े बेटे शोभित को लुधौरा स्थित ससुराल छोड़कर घर लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया।पिता श्रीकृष्ण,मां फूलमती और पत्नी सीता देवी का रो रो कर बुरा हाल था।वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायल को उपचार के लिए कानपुर हैलट रेफर किया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button