कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

देवब्रह्मपुर : किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की

बरौर थाना क्षेत्र के देवब्रह्मपुर गांव में शनिवार की रात्रि एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में बेरी के पेड़ के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

Story Highlights
  • तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के देवब्रह्मपुर गांव में शनिवार की रात्रि एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में बेरी के पेड़ के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।वहीं घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किए तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना क्षेत्र के देवब्रहमापुर निवासी पप्पू पुत्र रामपाल ने बताया कि उसकी बहन प्रिया उम्र करीब 17 वर्ष पड़ोस के ही एक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी।

ये भी पढ़े-  जिले के 5 स्कूलों में कम नामांकन पर बीएसए से स्पष्टीकरण तलब

शनिवार की रात्रि करीब 12 बजे के करीब वह बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका सुबह उसका शव गांव के ही रामपाल के खेत में बेरी के पेड़ से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी।वहीं घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर एस आई गुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा एस आई राजेश कुमार ने हमराहियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया तथा जांच पड़ताल शुरू की।वहीं सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य संकलन किए।

ये भी पढ़े-  दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट करने के संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई

तत्पश्चात एस आई राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं घटना से मृतका की मां वंदना,भाई करन,राकेश,आकाश,सूरज तथा बहन लक्ष्मी,टीना,रिया का रो रो कर बुरा हाल था।वहीं मृतका के पिता रामपाल पुत्र स्वर्गीय सिपाहीलाल ने बरौर थाने में घटना की फौती सूचना देते हुए पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों के द्वारा उसे बताया गया कि उसकी पुत्री प्रिया उम्र करीब 17 वर्ष गांव के ही आकाश पुत्र रामनरेश के खेत में खड़े बेरी के पेड़ में दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई है।सूचना पर मौके पर जाकर देखा कि उसकी पुत्री ही थी जो बेरी के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी।थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रामपाल की फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button