उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में डंपर की टक्कर से महिला की मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Story Highlights
  • बिहारघाट चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा
  • चालक फरार
  • पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।हादसा बिहारघाट चौकी क्षेत्र के कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर हुआ।जहां पर एक डंपर ने सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को किनारे छोड़ मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही बिहारघाट चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक डेरापुर संजेश कुमार ने बताया कि डंपर जयपुर से संगमरमर लेकर कानपुर इटावा नेशनल हाइवे से गुजर रहा था।बिहारघाट क्षेत्र में उसने एक महिला को टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान के प्रयास में तथा फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

AD
Back to top button