कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाल कहानी लिखेंगे परिषदीय शिक्षक

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता स्थानीय भाषा में बच्चों को रोचक कहानियां सुनाने की परंपरा को आगे बढ़ाने की कवायद है।

Story Highlights
  • मास्टर साहब बनेंगे कहानीकार 

कानपुर देहात, अमन यात्रा  : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता स्थानीय भाषा में बच्चों को रोचक कहानियां सुनाने की परंपरा को आगे बढ़ाने की कवायद है। प्रतियोगिता का आयोजन राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षक अपने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 30 सितंबर तक प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रत्येक जिले से दो शिक्षक चुने जाएंगे।

ये भी पढ़े-  राज्य मंत्री अजीत ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की

इसके बाद राज्य स्तरीय कहानीकार चुनकर पुरस्कृत किए जाएंगे। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में जिले स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में दो शिक्षकों का चयन किया जायेगा। इसके बाद चयनित कहानियों को जिले से राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी को 20 अक्तूबर तक भेजा जायेगा, उसके बाद राज्य स्तर पर स्क्रीनिंग / मूल्यांकन राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी में बाह्य विशेषज्ञों से कराया जाएगा। उत्कृष्ट स्वरचित बाल कहानीकार शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button