कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शैक्षिक संगोष्ठी में बोले “कैबिनेट मंत्री राकेश” शिक्षकों की मांगे पूरी हो

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के की ओर से शनिवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पतालेश्वर इंटर कॉलेज दोहरापुर में शैक्षिक गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

पुखरायां, अमन यात्रा ।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के की ओर से शनिवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पतालेश्वर इंटर कॉलेज दोहरापुर में शैक्षिक गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वित्तविहीन शिक्षकों पर फोकस करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने प्रस्ताव भेजने पर सहमति जताई।

ये भी पढ़े-  निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

इस दौरान शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर कमल जिला संगठन मंत्री अवनीश शुक्ल, जिला मंत्री जयराम बाबू, कार्यक्रम संयोजक विनीत कुमार वाजपेयी ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का शिक्षकों की ओर से स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा समाज सुधारने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। शिक्षकों की मांग जायज है। सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही हैं पर आर्थिक संकट के चलते फैसला नहीं ले पा रही हैं। संगोष्ठी के बाद जनता इंटर कॉलेज गौरीकरन के प्रधानाचार्य सुशील कुमार कटियार, नोनापुर इंटर कॉलेज नोनापुर के हंस कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां की कामिनी पाल, श्री बृज बिहारी मेहरोत्रा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरौधा के प्रधानाचार्य राम नाथ वर्मा शिक्षक जय सिंह सचान सोमनाथ शुक्ला अतुल कुमार श्रीवास्तव संतोष द्विवेदी सुरेश यादव मनोरमा मिश्रा श्याम नारायण द्विवेदी राकेश कुमार पुष्पेंद्र कुमार पांडे प्रदीप कुमारपाल सारिक अली, रामबाबू गौतम को प्रतीक चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।

ra1सम्मानित करने के बाद प्रांतीय संयोजक ने कहा उनका संगठन हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। मौका मिला तो पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों को विनयतीकरण एवं वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के रिमेक समान वेतन दिलाकर ही दम लेंगे। दिनेश कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और शैलेश अग्निहोत्री ने संचालन किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button