कानपुर देहातउत्तरप्रदेशप्रयागराजफ्रेश न्यूज

शिक्षा विभाग में तबादले एवं संबद्धता की मांगी गई रिपोर्ट

बेसिक शिक्षा विभाग में संबद्धता के नाम पर शिक्षकों के तबादले का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दूसरे स्कूलों में संबद्ध शिक्षकों के साथ निलंबित शिक्षकों की सूची तलब की है।

 कानपुर देहात,अमन यात्रा । बेसिक शिक्षा विभाग में संबद्धता के नाम पर शिक्षकों के तबादले का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दूसरे स्कूलों में संबद्ध शिक्षकों के साथ निलंबित शिक्षकों की सूची तलब की है। आरोप है कि संबद्धता के नाम पर बड़ी संख्या में शिक्षकों को उनके मनचाहे स्कूलों में तैनाती दी गई।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा से सूचना मांगी है। सूचना मांगे जाने का कारण बेसिक शिक्षा विभाग में अनोखे ढंग से किया गया शिक्षकों का तबादला बताया जा रहा है इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि बीएसए एवं बीईओ अपने विभागीय कार्यो के लिए शिक्षकों शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को अपने कार्यालय में संबद्ध किए हुए हैं जिससे स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़े-  धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, बीएसए रिद्धी ने बापू को किया नमन 

बता दें कि लंबे समय से जिले के अंदर शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया लंबित है। शिक्षक लंबे समय से जिले के अंदर मनचाहे स्कूलों में तैनाती की बाट जोह रहे हैं। शिक्षकों और उनके संगठनों की मांग के बाद भी विभाग की ओर से जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया लंबित है। तबादला नहीं होने से परेशान शिक्षकों को उनके मनचाहे स्कूलों में तैनात करने के लिए अधिकारियों ने नया रास्ता निकाल लिया। आरोप है कि पहले शिक्षक को निलंबित किया गया और फिर मनचाहे स्कूल से संबद्ध कर दिया गया। संबद्धता के नाम पर तबादले के इस खेल की शिकायत ऊपर तक पहुंची है, इसके साथ ही कई शिक्षक विभिन्न कार्यालयों में संबंध है यह भी शिकायत ऊपर तक की गई है जिस वजह से महानिदेशक ने सभी मंडलों के एडी बेसिक से उक्त सूचना तलब की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button