उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: खाद की कालाबाजारी पर DM का हंटर, 37 दुकानों पर छापेमारी, 3 के लाइसेंस निलंबित

यूरिया की ओवररेटिंग और स्टॉक में गड़बड़ी पर कड़ा एक्शन

कानपुर देहात: प्रमुख सचिव कृषि उ0प्र0 शासन के रेडियोग्राम के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, यूरिया उर्वरक किया उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी रोकने तथा निर्धारित मूल्यों पर उर्वरक को कृषकों में वितरण कराने के लिए जनपद में कुल 06 संयुक्त टीमें गठित कर उनकों तहसील आवंटित कर सरकारी एवं निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापे डाले जाने के लिये निर्देश दिये गये। उक्त के निर्देश में जनपद में कुल 37 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 20 नमूने ग्रहित किये गये 04 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं 03 उर्वरक प्रतिष्ठान निलम्बित किए गये
जिला कृषि अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी भोगनीपुर कानपुर देहात के द्वारा तहसील भोगनीपुर में छापे की कार्यवाही की गयी।

जिसमें सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 पुखरायॉ से 02 नमूने ग्रहित किये गये, जय बाबा ट्रेडर्स मण्डी मोड पुखरायॉ स्टाक एवं रेट बोर्ड प्रर्दशित न करने एवं स्टाक एवं वितरण रजिस्टर जॉच हेतु प्रस्तुत न करने के कारण उर्वरक प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया । एग्री जंक्शन केन्द्र अहरौली शेख पुखरायॉ से 02 नमूने ग्रहीत किए गये स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित नही करने एवं स्टाक रजिस्टर सही तरीके से अद्यतन न करने के कारण नोटिस जारी किया गया। बरकाती खाद भण्डार मूसानगर , लतीफ खाद भण्डार मूसानगर, चिस्ती खाद भण्डार मूसानगर, एवं किसान एग्रो एजेन्सी मूसानगर का प्रतिष्ठान बन्द होने से निरीक्षण नही किया जा सका।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी कानपुर देहात एवं उपजिलाधिकारी सिकन्दरा कानपुर देहात के द्वारा तहसील सिकन्दरा द्वारा कुल 05 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर, 02 उर्वरक नमूना ग्रहित किया गया, रिसू ट्रेडर्स सिकन्दरा का उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द होने कारण उर्वरक प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। उप कृषि निदेशक कानपुर देहात एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा तहसील अकबरपुर में कुल 02 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर, 02 उर्वरक नमूने ग्रहीत किए गये तथा कौशल ट्रेडर्स अकबरपुर के द्वारा यूरिया उर्वरक निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय के कारण नोटिस जारी किया गया।

प्रतिष्ठा यादव वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए कार्या0-जिला कृषि अधिकारी कानपुर देहात एवं उपजिलाधिकारी डेरापुर के द्वारा तहसील डेरापुर में 08 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा डालकर कुल 05 नमूने ग्रहीत किए गये। सुमित ट्रेडर्स डेरापुर के पी0ओ0एस0 मशीन मे प्रदर्शित डी0ए0पी0 स्टाक एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाए जाने के कारण उर्वरक प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। मोनू ट्रेडर्स महोई डेरापुर कानपुर देहात का स्टाक एवं वितरण रजिस्टर, अपूर्ण पाए जाने स्टाक एवं रेटबोर्ड मौके पर प्रदर्शित न होने के कारण नोटिस जारी किया गया।

संन्दीप कुमार वरिष्ठ प्रा0सहा0 ग्रुप-ए कार्यालय उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अकबरपुर कानपुर देहात एवं उप जिलाधिकारी मैथा, कानपुर देहात के द्वारा तहसील मैथा में 04 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 02 नमूने ग्रहित किये गये। काश्मीर सिंह वरि0प्रा0सहा0 ग्रुप-ए कार्या0-उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकाारी रसूलाबाद, कानपुर देहात एवं उपजिलाधिकारी रसूलाबाद, कानपुर देहात के द्वारा तहसील रसूलाबाद में 08 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों में छापा डालकर 05 उर्वरक नमूने ग्रहीत किए गये।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button