‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: पुखरायां महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर में आज बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा पुखरायां के प्रबंधक वैभव कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" वृक्ष धरा के आभूषण हैं

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर में आज बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा पुखरायां के प्रबंधक वैभव कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने “एक पेड़ मां के नाम” वृक्ष धरा के आभूषण हैं, को केंद्र में रखते हुए आम,जामुन बेलपत्र आदि के 20 से अधिक पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह, एनसीसी प्रभारी कैप्टन जितेंद्र कुमार, डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर, संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण कर उसके संरक्षण का उत्तरदायित्व निर्वहन करना चाहिए। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जारी है जिन भी विद्यार्थियों को बीए, बीकॉम, एमए हिंदी, एमए अर्थशास्त्र, एमए इतिहास आदि विषय में प्रवेश लेना है, वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए महाविद्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर प्रवेश सुनिश्चित करें।



