कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने मोहाना गौशाला में पहुंचकर गाय माता की विधि विधान से की पूजा, खिलाया गुड़

गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने आज सरवनखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के मोहना गांव में पहुंचकर उमेश मिश्रा द्वारा संचालित करीब 200 गोवंश के गौशाला में गौ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की, एवं गौवंशो व उनके बछड़ों को गुड़ आदि खिलाया, इसके पश्चात उन्होंने गौशाला का भ्रमण किया.

अमन यात्रा ,कानपुर देहात। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने आज सरवनखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के मोहना गांव में पहुंचकर उमेश मिश्रा द्वारा संचालित करीब 200 गोवंश के गौशाला में गौ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की, एवं गौवंशो व उनके बछड़ों को गुड़ आदि खिलाया, इसके पश्चात उन्होंने गौशाला का भ्रमण किया.  उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गौशालाओं को अच्छे से संचालित करने हेतु निर्देश दिए जाते हैं जिसके तहत आप द्वारा संचालित गौशाला बहुत ही अच्छी तरह से संचालित है इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.

cdo2

उन्होंने कहा कि आपकी गौशाला हेतु शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से सहयोग करेगा, गौशाला में सभी गाय स्वस्थ रहें तथा जो गाय बीमार हो जाती है उनका तत्काल इलाज कराया जाए। इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी बेटी को द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पीडी दिनेश कुमार यादव व ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button