कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा प्रत्यासी ऊषा संखवार पत्नी कुलदीप संखवार के कार्यालय का हुआ भव्यतम उद्घाटन

नगर पंचायत चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी ऊषा संखवार पत्नी कुलदीप संखवार के कार्यालय का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के कालपी विधानसभा के विधायक विनोद चतुर्वेदी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शुक्रवार को पुखरायां कस्बे में नगर पंचायत चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी ऊषा संखवार पत्नी कुलदीप संखवार के कार्यालय का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के कालपी विधानसभा के विधायक विनोद चतुर्वेदी की मौजूदगी में संपन्न हुआ वहीं कार्यक्रम में पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

FB IMG 1682678540156

इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह लोग घर घर जाकर मतदाताओं को समाजवादी पार्टी के पक्ष में अपना मत देकर पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील करें और कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत आपके निकाय के समग्र विकास की ओर अग्रसर होगी।बताते चलें कि इन दिनों नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।

FB IMG 1682678553366

निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका पुखरायां में समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी ऊषा संखवार पत्नी कुलदीप संखवार के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटकर किया।

FB IMG 1682678556690

इस अवसर पर उन्होंने आए हुए अतिथियों एवम जनता का आभार प्रकट किया तथा सभी कस्बावासियों से आगामी 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में सपा समर्थित प्रत्यासी को भारी मतों से जिताने की अपील की और भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत आपके निकाय के समग्र विकास की ओर अग्रसर होगी।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button