कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जरसेन, मलासा तथा बरौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग-अलग बीमारी से पीड़ित कुल 115 मरीजों का किया गया उपचार

मलासा विकासखंड के जरसेन, मलासा तथा बरौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर अलग-अलग बीमारी से पीड़ित कुल 115 मरीजों का उपचार किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई

Story Highlights
  • प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के जरसेन, मलासा तथा बरौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर अलग-अलग बीमारी से पीड़ित कुल 115 मरीजों का उपचार किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई.  इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को विकासखंड मलासा के अलग अलग केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया.

BR4

बरौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग बीमारी से पीड़ित कुल 54 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि द्वारा किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई वहीं मलासा में कुल 33 तथा जरसेन में कुल 28 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टर तरन्नुम नाज तथा डॉक्टर अमित निरंजन की देखरेख में किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई.

BR3 2

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति अलर्ट रहने को कहा अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,रात्रि के समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की सलाह दी।इस अवसर पर डॉक्टर पूनम हंस,डॉक्टर आफताब आलम,मिथुन पाल, हिमांशू,रामप्रताप,फहीम, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, एल टी योगेंद्र सिंह,रीता सेंगर,संगिनी ललिता,सुरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button