उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खबर का असर ! चंदौली के मूसाखांड बांध स्थित कर्मनाशा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

जनपद के चार पुल जर्जर की सूची में शामिल है। जिसमें चकिया के गांधीनगर स्थित कर्मनाशा नदी पर बना मंगरौर पुल, जो यूपी-बिहार के बॉर्डर को जोड़ता है। वही चंद्रप्रभा नदी पर बना चकिया-भीषमपुर मार्ग स्थित पुल, पचवनियां गांव को जाने वाला पुल, वही मूसाखाड़ कर्मनाशा नदी पर बना पुल सर्वे में जर्जर मिला।

Story Highlights
  • अमन यात्रा की ख़बर का असर, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • जनपद में चार फुल है जर्जर की सूची में शामिल
  • गुजरात के मोरबी हादसे के बाद सीएम ने दिया था जर्जर पुलों के सर्वे का निर्देश
अमन यात्रा : चंदौली। जनपद के चार पुल जर्जर की सूची में शामिल है। जिसमें चकिया के गांधीनगर स्थित कर्मनाशा नदी पर बना मंगरौर पुल, जो यूपी-बिहार के बॉर्डर को जोड़ता है। वही चंद्रप्रभा नदी पर बना चकिया-भीषमपुर मार्ग स्थित पुल, पचवनियां गांव को जाने वाला पुल, वही मूसाखाड़ कर्मनाशा नदी पर बना पुल सर्वे में जर्जर मिला।
जिसकी रिपोर्ट जनपद के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा शासन को भेजी गई। जिसपर यह चारों पुल जर्जर की सूची में शामिल हुए। जर्जर की सूची में पुल शामिल होने के बाद अमन यात्रा फ्रंट पेज पर चंदौली जनपद में चार पुल जर्जर सूची में शामिल, विभाग मौन, नामक शीर्षक से 16 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभाग की कुंभकरण निद्रा खुल गई। विभाग मामले को संज्ञान में लेते ही मूसाखाड कर्मनाशा नदी पर बने जर्जर पुल से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। खबर का असर यह रहा कि जर्जर पुल को ढोका से दोनों तरफ घेर दिया गया है। जिससे जर्जर पुल से बड़े वाहनों का आवागमन रुक गया। हालांकि दो पहिया वाहन, साइकिल चालक पुल से आसानी से पार कर सकते हैं। इसके लिए कुछ बीच में जगह छोड़ दी गई है।विभाग ने बकायदा बोर्ड लगाते हुए लिखा है कि सावधान, पुल क्षतिग्रस्त है भारी वाहनों का आवागमन प्रवेश वर्जित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button