कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर मेट्रो के कार्य में तेजी को लेकर एमडी सुशील कुमार ने हर्ष जताया

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई महानगरों के बाद कानपुर महानगर में भी मेट्रो का जाल बिछाने के लिए पूरी तरीके से तैयार एमडी सुशील कुमार की टीम। एक हजार मीटर की टनल बनकर तैयार हो गई है

Story Highlights
  • कानपुर की जनता को जल्द से जल्द बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के लिए कानपुर मेट्रो में काम बहुत ही तेजी से चल रहा है।

अमन यात्रा, कानपुर नगर। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई महानगरों के बाद कानपुर महानगर में भी मेट्रो का जाल बिछाने के लिए पूरी तरीके से तैयार एमडी सुशील कुमार की टीम। एक हजार मीटर की टनल बनकर तैयार हो गई है। भारत माता की जय वंदे मातरम् के नारों के साथ। कानपुर मेट्रो के कार्य में तेजी को लेकर एमडी सुशील कुमार ने हर्ष जताया। कानपुर की जनता को जल्द से जल्द बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के लिए कानपुर मेट्रो में काम बहुत ही तेजी से चल रहा है। कानपुर महानगर का चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन भूमिगत रहेंगे जिसको लेकर 1000 मीटर की टनल को बना कर तैयार किया जा चुका है ।

ये भी पढ़े-  पीएम स्वनिधि योजना से निचले तबके के ठेले वालों को उनके व्यापार बढ़ाने हेतु करें लाभान्वित : जिलाधिकारी 

इस अवसर पर कानपुर मेट्रो कार्पोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने हर्ष जताया और उन्होंने बताया की कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट में एक हजार मीटर के टनल को बना लिया गया है और उन्होंने आगे बताया कि इसी तरीके से आगे वाले सेक्शन को भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमिगत टनल 4 सेक्शन को मार्च तक पूरा कराये जाने का लक्ष्य है जोकि अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान होगा। इसलिए सभी जरुरी कार्यों को मार्च तक तेजी से कराने का प्रयास किया जायेगा जिससे विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button