कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली कोतवाली में तैनात “उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह” को पदोन्नति बने निरीक्षक  

शासन के निर्देश पर उप निरीक्षकों की पदोन्नति किए जाने के निर्देश मिलते ही  शिवली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को पदोन्नति कर निरीक्षक बनाए जाने पर कोतवाली शिवली के पुलिसकर्मियों ने उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को पदोन्नति की बधाई दी। 

Story Highlights
  • पुलिसकर्मियों ने उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को पदोन्नति की बधाई दी। 

अमन यात्रा, शिवली। शासन के निर्देश पर उप निरीक्षकों की पदोन्नति किए जाने के निर्देश मिलते ही  शिवली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को पदोन्नति कर निरीक्षक बनाए जाने पर कोतवाली शिवली के पुलिसकर्मियों ने उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को पदोन्नति की बधाई दी साथ ही अपने कार्यों को ईमानदारी से निर्वाह करने की बात कही।

ये भी पढ़े-     एसआरजी सन्त कुमार की कविता संग्रह मनरंग का डीएम सीडीओ ने किया विमोचन

शासन के निर्देश पर  पुलिस अधीक्षक सुनीति एवं अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने उप निरीक्षक से इंस्पेक्टर बनाए गए लोगों को स्टार लगा कर बधाई दी है। शिवली कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को भी इंस्पेक्टर बनाया गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाए जाने के बाद शिवली कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक अब्दुल कलाम वरिष्ठ उप निरीक्षक यतेंद्र सिंह कस्बा प्रभारी कृपाल सिंह उप निरीक्षक अंकित सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों ने बधाई दी है। देवेंद्र सिंह को इंस्पेक्टर बनाए जाने पर कस्बे के दवा व्यवसाई पूर्व सभासद सुनील मिश्रा ,  पूर्व सभासद विनय प्रकाश दुबे उर्फ गुड्डू ,  रोहित कश्यप , डॉ दीपक द्विवेदी , रिशु प्रजापति ,  चंदन तिवारी ,  भाजयुमो जिला मंत्री चारु अवस्थी ,  शिवम मिश्रा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button