कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली कोतवाल का दिखा नया अंदाज, लोग बोले क्या बात –क्या बात  

कड़ाके की ठंड में नंगे पैरो भीख मांग रहे आधा दर्जन मासूमो को कोतवाल ने जूते व मोजे पहनवाये जिसके बाद मासूमो के चहरे में मुस्कान दौड़ गयी।

Story Highlights
  • कड़ाके की ठंड में नंगे पैंरो भीख मांग रहे आधा दर्जन मासूमो को दिलवाए जूते-मोजे

अमन यात्रा, शिवली । कड़ाके की ठंड में नंगे पैरो भीख मांग रहे आधा दर्जन मासूमो को कोतवाल ने जूते व मोजे पहनवाये जिसके बाद मासूमो के चहरे में मुस्कान दौड़ गयी। राहगीरों व दुकानदारो ने यह दृश्य देख कुछ पल के लिए ठहर कोतवाल के दरियादिली को देख जमकर प्रसंशा कर सराहनीय कार्य बताया। कोतवाल के नेक कार्यो की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।

ये भी पढ़े-  सीएसए का 24वां दीक्षांत समारोह संपन्न, वितरित हुए पदक एवं उपाधियां, छात्र हुए प्रफुल्लित

शिवली बस स्टॉप पर दिन बुधवार को कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर रहे थे कि उनकी नजर कड़ाके की ठंड में नंगे पैर भीख मांग रहे करीब आधा दर्जन मासूमो पर पड़ी। फौरन कोतवाल ने रुक कर भीख मांग रहे बच्चों को अपने पास बुलाया और उनसे पढ़ाई व उनके घर वालो के बारे में जानकारी ली। कोतवाल सभी मासूमो को कस्बे के फुट वियर की दुकान पर ले गए जहाँ पर उन्होंने मन चाहे जुते दिलवाए। मासूम जूते मोजे को पाकर उनके चहरे पर मुस्कान दौड़ गयी।

shivli

आस पास से गुजर रहे राहगीरों व दुकानदारों ने कोतवाल का यह दृश्य देख कुछ पल के लिए ठहर सा गए और कोतवाल के नेक कार्यो की जमकर प्रसंसा कर सराहनीय कार्य बताया। एक ओर जहाँ कभी कभी पुलिस का अमानवीय व्यवहार सामने आने कारण समाज में पुलिस के विचार  ठीक नही रहते  लेकिन कुछ पुलिस कर्मियों की वजह से ऐसे मामले भी सामने आते जो पुलिस विभाग का मान बढ़ा देते है ऐसा ही मामला  कानपुर देहात के शिवली पुलिस का देखने को मिला जिससे पुलिस का कद फक्र से जरूर ऊंचा हो जाता है।  कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह अपने नेक कार्यो के चलते चर्चा में रह कर लोगो के दिलो में अपनी एक अलग छाप छोड़ रहे है। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम , एस आई अंकित यादव, एस आई कृपाल सिंह, कॉन्स्टेबल कैलाश सिंह,  अनुज, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button