कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन

मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सभी आयुष्मान भारत एंड वेलनेस सेंटर पर शनिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया.

Story Highlights
  • डॉक्टर हर्षल चौरसिया द्वारा लोगों को कुष्ठ रोग के निदान तथा उपचार के विषय में जानकारी दी गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सभी आयुष्मान भारत एंड वेलनेस सेंटर पर शनिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर प्रमुख रूप से कुष्ठ रोग संबंधी मरीजों को उसके निदान तथा उपचार के विषय में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी की नवीन पहल, अपनी प्रतिभा सभी के मध्य दिखाने का एक सुनहरा मौका

BR4 7

शनिवार को विकासखंड के देवीपुर सीएचसी तथा सभी आयुष्मान भारत एंड वैलनेस सेंटर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर आए हुए कुष्ठ रोगियों को उसके निदान तथा उपचार संबंधी जानकारी दी गई इस अवसर पर उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ए पी वर्मा द्वारा आए हुए मरीजों को सेल्फकेयर किट और एमसीआर फुटवियर वितरित की गईं तथा मौजूद डॉक्टर हर्षल चौरसिया द्वारा मौजूद लोगों को कुष्ठ रोग के निदान तथा उपचार के विषय में जानकारी दी गई.

ये भी पढ़े-  समाजसेवी ने लगातार सातवें दिन जरुरतमंदो को बांटे कम्बल

वहीं स्वास्थ्य मेले में कुसमा देवी,जयकुमार,रामकुमार परशुराम, करन आदि मरीजों को सेल्फ केयर किट तथा एमसीआर चप्पल वितरित की गई। इस मौके पर डॉक्टर अर्शी आजमी,डॉक्टर अपर्णा सिंह,फार्मासिस्ट राजेश प्रजापति,संजीव कुमार,मनीष,अमित भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button