कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरौधा : कूलर में करंट आने से युवक की मौत

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा कस्बा निवासी एक युवक मंगलवार सुबह अचानक कूलर में उतरे बिजली के करेंट की चपेट में आने के चलते बुरी तरह झुलस गया।आनन फानन में उसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा कस्बा निवासी एक युवक मंगलवार सुबह अचानक कूलर में उतरे बिजली के करेंट की चपेट में आने के चलते बुरी तरह झुलस गया।आनन फानन में उसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।

 

जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के मिश्राना मोहाल अमरौधा कस्बा निवासी गौरव पांडेय पुत्र बालगोविंद पांडेय उम्र करीब 36 वर्ष मंगलवार की सुबह किन्ही कारणों से कूलर में अचानक उतरे बिजली के करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

आनन फानन में परिजन उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर आए।जहां पर मौजूद डॉक्टर राजवीर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

AD
Back to top button