अपना देश

अमृत कौर बनीं जन परिषद की ब्रांड एम्बेसडर, लोगो में हर्ष

अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद की वूमेन विंग की अध्यक्ष पदमश्री श्रीमती सुनील डबास एवम संयोजक रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी  एन के त्रिपाठी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन , एक्ट्रेस एवम समाज सेविका सुश्री अमृत कौर को जन परिषद का ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया है।

अमन यात्रा, नई दिल्ली l अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद की वूमेन विंग की अध्यक्ष पदमश्री श्रीमती सुनील डबास एवम संयोजक रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी  एन के त्रिपाठी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन , एक्ट्रेस एवम समाज सेविका सुश्री अमृत कौर को जन परिषद का ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया है।

 

ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 34 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है।

 

संस्था के इस समय पूरे देश में 200 से अधिक एवम् विदेशो में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button