कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तृतीय फेरे के अंतिम दिवस में हिन्दी उपचारात्मक प्रशिक्षण हुआ संचालित

आज शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य के निर्देशन में तृतीय फेरे के अंतिम दिवस में हिन्दी उपचारात्मक प्रशिक्षण संचालित हुआ।

Story Highlights
  • प्रशिक्षणार्थी अखिलेश, जिप्सा, रेखा, कोमल,पूनम ,स्मृति, रेखा, रश्मि, प्रतिमा, पूनम यादव, रेशमा सिद्दीकी एवं फ़ौज़िया सिद्दीकी आदि द्वारा बेहतरीन सहभागिता की गई।

अमन यात्रा,  पुखरायां। आज शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य के निर्देशन में तृतीय फेरे के अंतिम दिवस में हिन्दी उपचारात्मक प्रशिक्षण संचालित हुआ। जिसमें प्रशिक्षण प्रभारी डॉ० प्राची शर्मा, डायट प्रवक्ता मो० इमरान, विनीता प्रकाश के नेतृत्व में संदर्भदाता विमल चन्द्राकर ,एस रूमान अहमद शाह , श्रद्धा शुक्ला, नवीन दीक्षित द्वारा भाषा व्याकरण का कौशल दिया गया। दूसरे सत्र में टी.एल.एम.निर्माण कराया गया।

ये भी पढ़े-  रैली, गोष्ठी, होर्डिंग से करें स्कूल चलो अभियान की तैयारी

प्रशिक्षणार्थी अखिलेश, जिप्सा, रेखा, कोमल,पूनम ,स्मृति, रेखा, रश्मि, प्रतिमा, पूनम यादव, रेशमा सिद्दीकी एवं फ़ौज़िया सिद्दीकी आदि द्वारा बेहतरीन सहभागिता की गई। विमल चन्द्राकर ए०आर०पी मैथा ,और श्रद्धा शुक्ला द्वारा भाषा के अन्तर्गत धाराप्रवाह पठन एवं लेखन कौशल पर विस्तार से जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े-  निकाय चुनाव पर सुनवाई 27 मार्च तक हुई स्थगित

एस.रूमान शाह द्वारा स्वर व्यंजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।जिससे सभी प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुए।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ प्राची शर्मा द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया और आगे भी ऐसे नवाचार बच्चों तक संप्रेषित करने को कहा गया। इस अवसर पर अरविंद साहू,अजय यादव,शादाब अली, ऐजाज़ मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button