जालौन

जालौन : विश्व टूरिज्म दिवस पर टूरिज्म वीडियो लांच किया डीएम ने

जनपद की धरोहरों को सहेज कर होगा प्रचार-प्रसार

उरई (जालौन)। विश्व टूरिज्म दिवस पर जिलाधिकारी जालौन द्वारा http://jalauntourism-com/ नाम से बेबसाइट एवं एक टूरिज्म बीडियों लॉन्च किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जब उनकी जनपद जालौन में तैनाती हुयी तो उन्होंने सबसे पहले जनपद की धरोहर सम्पदाओं की जानकारी की, जिनमें टूरिज्म की संभावना है। जिस पर उन्होंने चौरसी गुम्बद, कालपी किला, रामपुरा किला, जगमम्मनपुर किला, पंचनदा, सलाघाट आदि स्थलों को स्वयं जाकार देखा और उन्होंने पाया कि यह इन सभी स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये जो इन स्थानों को टूरिज्म हेतु डबलप किया जा सकता है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अपने अथक प्रयासों से इन सभी धरोहरों का एक बीडिया बनबाया कि उक्त स्थलों का प्रचार- प्रसार जनपद, प्रदेश एवं देश स्तर पर किया जा सके। साथ जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी हेतु http://jalauntourism-com/ नाम से एक पोर्टल बनाया गया, जिसमें जनपद के उपरोक्त स्थलों के बारे में जानकारी एवं उन स्थलों पर कैसे पहुँचे इसकी जानकारी उपलब्ध है। इस प्रयास से जनपद में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और जनपद वासियों के लिए नए रोजगार सृजित होंगे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अभी हमारी बेबसाइट में जनपद के और भी स्थलों को भी भविष्य में जोड़ा जायेगा। उक्त जानकारी जिला प्रशासन जालौन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी।

Related Articles

AD
Back to top button