कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राघव अग्निहोत्री को भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष व इंजीनियर राम अवतार यादव को कानपुर देहात का जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया

माती स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी संगठन की बैठक कर मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया।इस अवसर पर इंजीनियर राम अवतार यादव को कानपुर देहात का जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया।

Story Highlights
  • समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी संगठन की बैठक सम्पन्न

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को माती स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी संगठन की बैठक कर मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया।इस अवसर पर इंजीनियर राम अवतार यादव को कानपुर देहात का जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया।

IMG 20230612 WA0032

वहीं राघव अग्निहोत्री को भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष नामित किया गया।सोमवार को माती मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा ने की।

IMG 20230612 WA0034

वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजीनियर राम अवतार यादव को कानपुर देहात जिले का जिलाध्यक्ष नामित किया गया।वहीं राघव अग्निहोत्री को भोगनीपुर विधान सभा अध्यक्ष नामित किया गया।रामविलास निषाद को जिला सचिव,रामनारायण कठेरिया जिला पंचायत सदस्य तथा विनय सचान,बलदेव सिंह नायक ,ध्रुव लाल प्रजापति को जिला कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पवन कटियार ने किया।

IMG 20230612 WA0031

इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल यादव,पूर्व मंत्री भगवती सागर,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव,पूर्व प्रत्यासी भोगनीपुर विधानसभा नरेंद्र पाल सिंह उर्फ मनु,जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह,पूर्व प्रमुख लाखन सिंह,कुलदीप संखवार,वीरेंद्र निषाद,जगत सिंह,हिम्मत सिंह, जिला सचिव रामनारायण कठेरिया, हर्ष त्रिवेदी,अमित सिंह ,रोहित यादव,राधे बहन, स्वाती राठौर,प्रिया वर्मा, प्रिया शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button