उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

सजेती थाना पुलिस ने नाबालिक को सोशल मीडिया के माध्यम से बहला फुसलाकर गैर प्रांत ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को सीडीआर,लोकेशन व सर्विलांस की मदद से पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है

घाटमपुर कानपुर नगर। सजेती थाना पुलिस ने नाबालिक को सोशल मीडिया के माध्यम से बहला फुसलाकर गैर प्रांत ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को सीडीआर,लोकेशन व सर्विलांस की मदद से पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है।सजेती थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में बीबीपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने वांछित अभियुक्त आकाशदीप  सिंह को पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के ऊपर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने सीडीआर, लोकेशन एवं सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button