कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गौरी गांव : एक व्यक्ति की धारदार औजार से की गई हत्या, दो गंभीर रूप से घायल 

भोगनीपुर कोतवाली के देवराहट थाना अंतर्गत गौरी गांव में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों में मेड काटने को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति की फावड़ा मारकर नृशंस हत्या कर दी गई।वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Story Highlights
  • घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • आलाधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • फरार आरोपियों की तलाश जारी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के देवराहट थाना अंतर्गत गौरी गांव में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों में मेड काटने को लेकर हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति की फावड़ा मारकर नृशंस हत्या कर दी गई।वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी तथा थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के देवराहट थाना अंतर्गत गौरी गांव में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों में मेड काटने को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया।

FB IMG 1698984066845 1
विज्ञापन
FB IMG 1698899173016
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा उग्र हो गया कि एक पक्ष के कल्लू,कमलेश तथा अमलेश पुत्र रतीराम ने दूसरे पक्ष के राजेश पुत्र कैलाश उम्र करीब 40 वर्ष की फावड़ा मारकर हत्या कर दी।वहीं पिता कैलाश व पुत्र अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।अचानक दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।थाना पुलिस ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

IMG 20231103 WA0005 सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़,थाना अध्यक्ष रीना सिंह ने पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में बारीकी से जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की गई है।

IMG 20231103 WA0006

वहीं दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।थानाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर पर मामला पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button