कानपुर

पश्चिम बंगाल के चुनाव में कांग्रेस ने कानपुर के पूर्व विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी

कानपुर शहर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव में कोलकत्ता दक्षिणी का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी है। इस जानकारी के बाद शहर के कांग्रेसियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जीत का दावा किया है।

कानपुर, अमन यात्रा । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा विरोधियों पर एक एकदम आक्रमक रूप अपना रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस खेमे में भी लगातार परिवर्तन किया जा रहा है। गोविंदनगर और किदवई नगर से विधायक रहें अजय कपूर को अब शीर्ष् नेतृृत्व ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में नई जिम्मेदारी है। उनका दावा है कि 80 फीसद सीटें कांग्रेस के झोली में गिरेंगी।

कैंप कार्यालय प्रभारी इस्लाम अंसारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी जितिन प्रसाद ने काेलकत्ता दक्षिणी का प्रभारी बनाया गया है। इसकी जानकारी जैसे ही शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को लगी तो शहर अध्यक्ष नौशाद आलम सिद्दकी, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित सहित दर्जनों कांग्रेसी गोविंदनगर स्थित रेड बिल्डिंग उनके आवास में बधाई देने पहुंचे। अजय कपूर ने बताया कि पश्चिम बंगाल की जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। वर्तमान सरकार से जनता बहुत परेशान हो चुकी है। सभी पार्टियां जातिवाद की राजनीति करती हैं। जबकि कांग्रेस गरीबों, असहाय, पीड़ित, शोषितों को एक साथ लेकर चलती है।

बिहार विधानसभा में बन चुके हैं प्रदेश प्रभारी

बिहार विधानसभा चुनाव में अजय कपूर को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी बनाया था। कई माह बिहार में रहकर उन्होंने रैली आयोजित की थी। इससे पहले उन्हें राष्ट्रीय सचिव का भी दायित्व दिया गया था।

Related Articles

AD
Back to top button