उत्तरप्रदेश

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट होंगी ओडीओपी की ब्रांड एंबेसडर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भेंट किया गिफ्ट हैंपर

उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना को अब और बड़ा मंच मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट को देश भर में धूम मचा रही ओडीओपी का ब्रांड एंबेसडर नियुकत करने को हर झंडी दे दी है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना को अब और बड़ा मंच मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट को देश भर में धूम मचा रही ओडीओपी का ब्रांड एंबेसडर नियुकत करने को हर झंडी दे दी है।

लखनऊ दौरे पर देर शाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको अयोध्या के श्रीराम लला की प्रतिकृति तथा ओडीओपी का गिफ्ट हैंपर तोहफे में दिया। अपर मुख्य सचिव सूचना, एमएसएमई, निर्यात संवर्धन तथा खादी एवं ग्रामोद्योग, नवनीत सहगल ने बताया कि मशहूर अभिनेत्री कंगना रनोट शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर उनको ओडीओपी का एक उत्पाद तोहफे में दिया।

 

गौरतलब है कि प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की। लखनऊ दौरे पर आई कंगना ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर करीब आधा घंटा की मुलाकात के दौरान उनके कार्यकाल को काफी सराहा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको अयोध्या भ्रमण का न्यौता भी दिया। देश की प्रख्यात अभिनेत्री कंगना रनोट ने शुक्रवार को लखनऊ आगमन के बाद देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। करीब आधा घंटा की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने नोएडा में बन रही यूपी फिल्म सिटी को लेकर भी मुख्यमंत्री को अपना साधुवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

AD
Back to top button