कासगंज में बोले अमित शाह, बुआ− बबुआ की सरकार में नहीं हुआ किसी का भी भला
विधानसभा चुनाव का बिगुल कासगंज से फूंकने के लिए गृहमंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल भी हैं। कासगंज के पत्थर मैदान में हो रही जनसभा के मंच पर पहुंच कर गृहमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

आगरा, अमन यात्रा । विधानसभा चुनाव का बिगुल कासगंज से फूंकने के लिए गृहमंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन मेघवाल भी हैं। कासगंज के पत्थर मैदान में हो रही जनसभा के मंच पर पहुंच कर गृहमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण का आरंभ भारत माता की जय कहते हुए किया। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बाबूजी के बाद पहली बार कासगंज आया हूं। यह क्षेत्र भाजपा का था और रहेगा।
अमित शाह ने आगे कहा कि यह ब्रज भूमि महावीर सिंह राठौर, तुलसी दास की जन्म भूमि है। कल्याण सिंह ने पिछड़ों कमजोर के कल्याण का काम किया था। भीड़ यह बता रही है कि यहां के लोगों में बाबूजी आज भी जिंदा हैं। जनविश्वास को जनसमर्थन मिल रहा है। बुआ बबुआ की सरकार में सभी का विकास नही हुआ। सपा बसपा परिवारवादी पार्टी हैं। सबका विकास, सबका साथ के मार्ग पर चलने वाली भाजपा इस बार तीन सौ पार होगी। कासगंज के युवा चौका लगाकर भाजपा की सरकार बनाएं। जब मैं यूपी का प्रभारी था तो यही शिकायत मिलती थी कि सपा के गुंडे जीने नही दे रहे। अब पांच साल में गुंडो का यूपी से पलायन हो गया है। गृहमंत्री ने आगे कहा कि सालों तक प्रभु राम का मंदिर नहीं बन सका। जब पूर्ण बहुमत मिला तो मंदिर बन गया। काशी विश्वनाथ का दरबार जो बंजर पड़ा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सजाया है। मोदी की सरकार बनी।
हमने धारा 370 को जनता के मिले बहुमत से हटा दिया। अखिलेश, कांग्रेस और हाथी वालों ने इसका विरोध किया। आतंकी सैनिकों को मारकर चले जाते थे। दिल्ली के माथे पर जूं नही रेंगती थी। प्रदेश गुंडा राज्य से मुक्त हुआ। सपा सरकार में 400 दंगे हुए। योगी राज में यह सब नहीं हुआ
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन की शुरूआत भारतमाता की जय, जय श्री राम के साथ की। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वले भाजपा को सत्ता से नहीं रोक सकते है। उत्तर प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम की खातिर गद्दी को लात मारी। विपक्ष के लोग उन्हें श्रदांजलि देने नहीं गए इसका जवाब देना है। सबका साथ सबका विकास किया l
चंदन गुप्ता के भाइ ने किया प्रदर्शन
जनसभा के दौरान जब अमित शाह संबोधित कर रहे थे तभी बीच में 26 जनवरी को दंगाइयों के हाथाें मारे गए चंदन गुप्ता के भाइ विवेक गुप्ता हाथ में झंडा लेकर और न्याय की मांग करते हुए पहुंच गए। उस वक्त उन्हें शांत करके बैठाया गया लेकिन सभा के समाप्त होने पर उपमुख्यमंत्री ने न्याय का वादा करते हुए चंदन गुप्ता को राष्ट्र भक्त कहा।
बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश का विकास हो रहा है। 2022 में मजबूती से भाजपा की सरकार बनानी है।

Author: pranjal sachan
कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा
Related
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.