लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और अमित शाह के साथ प्रचार के मोर्चे पर डटेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो चरण के मतदान के बाद अब सभी दलों का फोकस आगे के चरणों पर है। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अपने को बरकरार रखने के प्रयास में है। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ तीसरे तथा चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।

लखनऊ, अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दो चरण के मतदान के बाद अब सभी दलों का फोकस आगे के चरणों पर है। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अपने को बरकरार रखने के प्रयास में है। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ तीसरे तथा चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फतेहपुर में गुरुवार को बांदा-सागर मार्ग में पीसीएफ गोदाम के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के लिए यहां पर सुरक्षा के कड़े इंताजम हैं। यहां पर वह बांदा के साथ फतेहपुर की सभी दस सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रधानमंत्री 65 मिनट जिले में प्रवास करेंगे। इसके साथ ही उनका आसपास की सभी विधानसभा क्षेत्रों वर्चुअल प्रसारण होगा। पीएम मोदी करीब चार बजे फतेहपुर पहुंचेंगे। इससे पहले वह 19 फरवरी 2017 को इसी स्थान पर रैली को संबोधित करने आए थे। पीएम मोदी के साथ पर केन्द्रीय मंत्री-सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कानपुर-बंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, बांदा और रायबरेली के जिलाध्यक्षों के संग 11 प्रत्याशी प्रमुख होंगे। यहां पर फतेहपुर सदर, अयाह शाह, खागा सुरक्षित, बिंदकी, जहानाबाद ,हुसेनगंज तथा बांदा की सदर, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी तथा रायबरेली की सरेनी सहित 11 सीटों के प्रत्याशी शामिल होंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मैनपुरी के करहल में दोपहर में भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा करेंगे। सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में भाजपा पूरा दम दिखा रही है। गुरुवार को अमित शाह करहल क्षेत्र के कोसमा के एशिया पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में जनसभा करेंगे। गृह मंत्री सुबह 11 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले भी मंगलवार को मैनपुरी में जनसभा को संबोधित किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे और चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में गुरुवार को धुआंधार रैलियां करेंगे। उनकी झांसी के न्यू दशहरा ग्राउंड में सभा होगी। यहां पर वह बबीना क्षेत्र के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसके बाद खैर इंटर कॉलेज मैदान गुरसराय में जनसभा होगी। योगी आदित्यनाथ इसके बाद जालौन पहुंचेंगे, जहां पर जालौन के महाविद्यालय तथा इंटर कॉलेज कालपी में चुनावी सभा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का कानपुर देहात के इंटर कॉलेज राजपुर सभा होगी जबकि देर शाम लखनऊ के सरोजनीनगर के बांग्ला बाजार में उनकी सभा होगी।

Related Articles

AD
Back to top button