कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बैडमिण्टन खेल के प्रशिक्षक हेतु करें आवेदन

खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इण्डिया सेन्टर योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में बैडमिण्टन खेल सेन्टर स्पोर्टस स्टेडियम माती, कानपुर देहात में स्थापित किया गया है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इण्डिया सेन्टर योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में बैडमिण्टन खेल सेन्टर स्पोर्टस स्टेडियम माती, कानपुर देहात में स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़े-  कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं के चयन एवं आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन हेतु समय सारणी जारी         

जिसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो खेलो इण्डिया योजना के मानक के अनुसार बैडमिण्टन खेल के प्रशिक्षक हेतु दिनांक 20/05/2022 को पूर्वाहन 10 : 00 बजे तक 12 : 00 बजे तक आवेदन पत्र समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित प्रारूप पर जिला खेल कार्यालय, स्पोट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात में स्वीकार किया जायेगा। प्रशिक्षक की योग्यता एवं प्रशिक्षक के मानदेय का भुगतान भारतीय खेल प्राधिकरण के मानक के अनुसार होगा। प्रशिक्षक का बैडमिण्टन खेल में भूतपूर्व चैम्पियन होना अनिवार्य है। खेलो इण्डिया योजना का मानक जिला खेल कार्यालय माती, कानपुर देहात में प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक प्रशिक्षक विस्तृत जानकारी हेतु जिला क्रीड़ा अधिकारी से दूरभाष नं० 9415155292 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button