उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

विवाहिता के साथ मारपीट को लेकर मुकदमा दर्ज

ससुराली जनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर बेटी सहित मां को घर से बाहर निकाल दिया। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर बारनपुर कहिंजरी गांव का है। जहां पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंच ससुराली जनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया है। मामले की जांच कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

शिवली कानपुर देहात,श्रीकान्त अग्निहोत्री : ससुराली जनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर बेटी सहित मां को घर से बाहर निकाल दिया। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर बारनपुर कहिंजरी गांव का है। जहां पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंच ससुराली जनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया है। मामले की जांच कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। घटना के बाबत कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर बारनपुर कहिंजरी गांव निवासी सोनी देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार कुरील ने पुलिस को बताया कि उसकी सास निर्मला, ससुर कैलाश नारायण, देवर सत्येंद्र, ननंद शिवांजलि, व रिचा र्उसे आए दिन गाली गलौज कर प्रताड़ित करते हैं ।मना करने पर बुधवार की सुबह 9:00 बजे उसके साथ मारपीट कर उसकी बेटी सहित उसे घर से भगा दिया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके साथ हुई मारपीट को लेकर ससुराली जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button