कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा वादों का किया जाये निस्तारण

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली निर्देशानुसार व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13 अगस्त 2022 द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेंगा। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की।

ये भी पढ़े-  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अमृत महोत्सव का कार्यवृत्त बीएसए को सौंपा 

बैठक में  अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोग अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों कानिस्तारण कराया जाये, इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने आमजन से अपील की गयी कि वह अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाये तथा आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण कराये। इस मौके पर अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button