कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा ने ईको पार्क का किया निरीक्षण, सौन्दरीकरण कराये जाने हेतु दिये निर्देश 

जिलाधिकारी नेहा जैन ने माती मुख्यालय कलेक्ट्रेट के समीप स्थापित ईको पार्क का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईको पार्क को विकसित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पार्क का रखरखाव, बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था, लाइटिंग, बाउंड्री वॉल की पेटिंग आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित किया जायें.

कानपुर देहात, अमन यात्रा  : जिलाधिकारी नेहा जैन ने माती मुख्यालय कलेक्ट्रेट के समीप स्थापित ईको पार्क का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईको पार्क को विकसित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पार्क का रखरखाव, बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था, लाइटिंग, बाउंड्री वॉल की पेटिंग आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित किया जाये, उन्होंने नगर पंचायत अकबरपुर अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि पार्क की साफ सफाई और अच्छे से कराये, जल भराव की स्थिति को सुधार करें तथा ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण करायें.

ये भी पढ़े-   जनपद की गौशालाओं में गौवंशों हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं रहे दुरस्त : नोडल अधिकारी 

dm2 1

वहीं जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता से कहा कि इस पार्क के सौन्दरीकरण कराये जाने हेतु एक स्टीमेट तैयार कराये और बजट की मांग शासन से करे, जिससे कि इस ईको पार्क को और अच्छा बनाया जा सके। इस मौके पर अधिकारीगण व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button