कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दिवंगत शिक्षक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बहुत याद आओगे आयुष

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर गजेन विकासखंड रसूलाबाद में शनिवार को शोक सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के दिवंगत शिक्षक आयुष श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर गजेन विकासखंड रसूलाबाद में शनिवार को शोक सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के दिवंगत शिक्षक आयुष श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि आयुष होनहार, कर्मठ एवम विद्वान शिक्षक थे। विद्यालय में आने के बाद बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन का पाठ सिखाते थे। सरल स्वभाव होने के साथ ही वे हमेशा विद्यालय में होने वाले हर कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। इस कारण वे बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों के चहेते बन गए थे। शिक्षकों ने कहा कि आयुष श्रीवास्तव के निधन से विद्यालय को अपूरणीय क्षति हुई है।

ये भी पढ़े-  महिला अपराधों के बारे में एंटी रोमियो प्रभारी ने छात्राओं को दी जानकारी

as2

शिक्षक स्टाफ, स्कूली बच्चों व ग्रामवासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विनय कुमार शुक्ला, अनिल कुमार, सुमित कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार पांडे, लखेंद्र चौधरी, सीमा, वैशाली मिश्रा, अशोक कुमार, संगीत कुमार, देवेंद्र तिवारी, सुखदेव बाबू , राहुल निगम, प्रमोद कुमार, रामनारायण कमल, राजेश कुमार, महेंद्र तिवारी, सुनील कुमार, अरुण कुमार, ममता यादव, नीतू, प्रभाकर, मनु , रुचि, नितिन इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button