कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

अब 10 मार्च तक अपलोड हो सकेगी बेसिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लंबे समय बाद होने जा रहे प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने का एक और मौका दिया गया है। 

Story Highlights
  • 20 मार्च तक ऑनलाइन कराई जा सकेगी आपत्ति दर्ज 

प्रयागराज/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लंबे समय बाद होने जा रहे प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने का एक और मौका दिया गया है।

सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से रविवार को जारी आदेश में सभी बीएसए को जिलास्तर पर तैयार सहायक अध्यापक-अध्यापिकाओं की अनन्तिम ज्येष्ठता सूची 10 मार्च की रात 12 बजे तक एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले छह मार्च तक वरिष्ठता सूची अपलोड होनी थी। ज्येष्ठता सूची में किसी प्रकार की आपत्ति पोर्टल पर ही 13 मार्च को अपराह्न तीन बजे से 20 मार्च तक दर्ज की जा सकेगी। जिला स्तर पर 27 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण 30 मार्च तक किया जाएगा। उसके बाद अंतिम ज्येष्ठता सूची पांच अप्रैल तक एनआईसी लखनऊ की ओर से विकसित पोर्टल

basicparishad.upsdc.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। सचिव की ओर से 31 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार 30 अप्रैल तक प्रमोशन संबंधी सभी कार्यवाही पूरी होनी है।

20 तक करें आपत्ति-

कई जिलों की परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची एनआईसी के पोर्टल basicparishad.upsdc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। 20 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button