उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र से शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लगेगी बायोमैट्रिक उपस्थिति 

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सके। 

लखनऊ/ कानपुर देहात। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सके।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने एक आदेश में कहा है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए ताकि विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों व शिक्षकों-कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने इसके लिए सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम व द्वितीय को निर्देश भेजा है। उन्होंने कहा है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। हालांकि इस व्यवस्था को 2016 से प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उस समय तत्कालीन अधिकारियों ने इसे प्रभावी बनाने की शुरुआत की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद 2017 में भी इसे लेकर आदेश जारी किया गया।

वहीं बेसिक शिक्षा में भी 2020 में इसे लागू करने का प्रयास किया गया लेकिन शिक्षकों ने इसका विरोध कर दिया। इतना ही नहीं बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों के यहां भी कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए पूर्व में बायोमेट्रिक लगवाई गई लेकिन यहां भी व्यवस्था सफल नहीं हो सकी है। अब देखना यह है कि नए सत्र में यह व्यवस्था लागू हो सकेगी कि नहीं फिलहाल बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए तैयारी जोरों से शुरू की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button